Skip to content

किसान कल्याण योजना

योजना के बारे मे

एमपी के किसानों को सरकार बड़ी सौगात दी है। इसके तहत इन्हे हर साल 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत अन्नदाताओं को लाभ दिया जा रहा है। इनके अलावा 24.9 लाख से ज्यादा किसानों को फसल बीमा की राशि भी मिल रही है। इसमें ₹6,000 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के और ₹6,000 मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हैं। इसके अलावा लगभग 25 लाख किसानों को फसल बीमा का पैसा मिल रहा है।

379517_farmer_icon

योजना की पात्रता

सामान्य प्रकरण की स्थिति में

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान होना चाहिए।
  • आवेदक के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए जिस पर वह खेती कर रहा हो।
  • संवैधानिक पदों के पूर्व एवं वर्तमान धारक
  • आवेदक गरीब किसान होना चाहिए ताकि उसे खेती के लिए वित्तीय सहायता मिल सके।

आवश्यक दस्तावेज

  • पीएम किसान सम्मान निधि पंजीकरण संख्या।
  • आधार कार्ड |
  • कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेज |
  • निवास के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों में से एक -
  1. मूल निवास प्रमाण पत्र।
  2. मतदाता पहचान पत्र ।
  3. बिजली बिल।

योजना के लाभ

  • किसानों को 2000 रुपये की 3 किस्त में सालाना 6000 रुपये दिए जाएंगे |
  • प्रथम किश्‍त माह अप्रैल से जुलाई, द्वितीय किश्‍त माह अगस्‍त से नवंबर तृतीय किश्‍त माह दिसम्‍बर से मार्च ।
  • किसानों को फसल बीमा ।